IPL 2024 : Rishabh Pant ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए बनाए 3000 से अधिक रन

IPL 2024 : Rishabh Pant ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 3000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर की उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेली गई एक शानदार पारी में 24 गेंदों में 41 रन बनाए। इस पारी के बल पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हराकर इस सत्र में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में ऋषभ ने अपने 3000 रन पूरे कर लिए, जो दिल्ली के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। ऋषभ ने अब तक दिल्ली की ओर से कुल 3032 रन बनाए हैं।

IPL 2024 | Rishabh Pant
Rishabh Pant

Read this : IPL 2024 Points Table Live : RCB अंकतालिका में आखिरी स्थान पर । राजस्थान रॉयल्स टॉप पर कायम

5 खिलाड़ी जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक स्कोर किया है 

दिल्ली के लिए अब तक दूसरे सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने 89 मैचों में कुल 2570 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 2 शतक भी लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 87 मैचों में 2382 रन बनाए हैं। श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2375 रन बनाए हैं, और शिखर धवन पंचवे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2066 रन बनाए हैं। दिल्ली अब आईपीएल में नौवें स्थान पर है।

Read also this : 15 APRIL KA PANCHANG : कैसा रहेगा आज का पंचांग, आज का शुभ मुहूर्त और राहूकाल

Rishabh Pant का आईपीएल स्कोर कार्ड 

Format Mat Inns NO Runs HS Avg BF SR 100s 50s 4s 6s
IPL 104 103 15 3032 128* 34.5 2041 148.6 1 17 276 140

Leave a comment