IPL 2024 : आरोन फिंच ने कहा रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में खुल कर कर सकते है बल्लेबाजी । 

IPL 2024 : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर आरोन फिंच ने कहा है कि इस बार आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए खुलकर खेलने का मौका है, और उन्हें इस अवसर का फायदा उठाना चाहिए। फिंच के कहा है की , इस आईपीएल 2024 सीजन के लिए  मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तान पद से मुक्त कर दिया है ।  और वह एक बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे, जिससे मुंबई को लाभ होगा क्योंकि वे कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होकर आजादी से खेल सकेंगे। पहले के सत्र के दौरान, उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी के कारण सभी बातों का ध्यान रखना पड़ता था। रोहित के कप्तानी में, मुंबई ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है, पर इस बार उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

Read this : IPL 2024 MI Full team : मुंबई इंडियंस ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा

फिंच ने Rohit Sharma के लिए कहा

फिंच ने कहा कि रोहित के लिए अब मैदान पर जाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत देना है एकमात्र चुनौती है। भारतीय टीम के साथ, वे पहले भी मुंबई के लिए ऐसा कर चुके हैं, इसलिए इसमें उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब आप टीम की कप्तानी कर रहे होते हो, तो आप जहां भी जाते हो टीम के कप्तान होते हो। आप इसके बारे में बहुत सोच सकते हो, पर अब वह अपने तरीके से खुलकर खेल सकते हैं जिससे उन्हें और मुंबई इंडियंस को फायदा होगा।

IPL 2024 के लिए मुंबई इंडियंस  संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा/कुमार कार्तिकेय (इम्पैक्ट सब), पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ, गेराल्ड कोएट्जी।

Leave a comment