IPL 2024 MI Full team  : मुंबई इंडियंस ने आठ खिलाड़ियों को खरीदा

IPL 2024 मुंबई इंडियंस ने बदला टीमें का कप्तान 

IPL 2024 MI Full team आने वाले आईपीएल 2024 सीजन के मुंबई इंडियंस लिए नए जोश के साथ मैदान पर उतारने के लिए तैयार है । इस आईपीएल 2024 के आगामी सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने अपनी टीमें में आहम बदलाव किए है । जिसमे सभी आईपीएल फैंस के लिए एक बड़ा झटका देते हुए । मुंबई इंडियंस को सबसे ज़्यादा बार विजेता बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को हटा दिया है । उनकी जगह गुजरात टाइटन्स के कप्तान हार्दिक पाण्ड्या को कैमरन ग्रीन के बदले ट्रैड में बदला किया है । जो अब रोहित शर्मा के जगह टीम में कप्तान के रूप में नियुक्त किये है । जो की एक बहुत बड़ा चौकाने वाला फैसला है ।

यह भी पढे :- IPL 2024 CSK Full Squad : चेन्नई सुपर किंग्स (Csk) ने आईपीएल नीलामी में 6 खिलाड़ी को किया टीमें में शामिल । डेरिल मिशेल को 14 करोड़ में खरीदा

साथ ही बता दे की, मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों को रिटेन या ट्रेड करने में 82.25 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। बता दे की इस वर्ष आईपीएल 2024 की नीलामी में पांच बार की चैंपियन टीम ने 16.70 करोड़ रुपये खर्च किए। पर्स में 1.05 करोड़ रुपये बच गए।

तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को 5 करोड़ में खरीदा 

इस वर्ष दुबई में आयोजित ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने सीजन 2024 के लिए अपनी सबसे  बड़ी बोली लगा कर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी को मुंबई ने पांच करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि श्रीलंका के  दुष्मंथा मदुशंका को आईपीएल नीलामी में 4.6 करोड़ रुपये में खरीदा ।बता दे की मदुशंका ने विश्व कप में नौ मैचों में 21 विकेट लेकर प्रभावित किया और सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि कोएत्जी ने आठ मैचों में 20 विकेट लेकर पांचवां स्थान हासिल किया। मुंबई इंडियंस ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को लाने के लिए 4.80 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिनकी गेंदबाजी शैली फ्रेंचाइजी कोच लसिथ मलिंगा की याद दिलाती है।

मोहम्मद नबी को भी मुंबई इंडियंस ने खरीदा

मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल करते हुए अनुभवी अफगानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। दाएं हाथ के स्पिनर श्रेयस गोपाल के लिए भी फ्रेंचाइजी ने 20 लाख के बेस प्राइस पर बोली लगाई. इसके अतिरिक्त, मुंबई ने तीन ऑलराउंडरों- शिवम शर्मा, अंशुल कंबोज और नमन धीर को उनके बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा।

मुंबई इंडियंस ने रिटेन किए गए खिलाड़ी:

हार्दिक पंड्या (कप्तान/ट्रेडेड), रोहित शर्मा, डेविड मलान, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश माधव, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमियो शेफर्ड।

मुंबई इंडियंस ने नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी:

नं खिलाड़ियों का नाम कीमत
1 गेराल्ड कोएत्ज़ी 5 करोड़ रुपये
2 दुष्मंथा मदुशंका 4.6 करोड़ रुपये
3 नुवान तुषारा 4.80 करोड़ रुपये
4 मोहम्मद नबी 1.50 करोड़ रुपये
5 श्रेयस गोपाल 20 लाख
6 शिवम शर्मा 20 लाख
7 अंशुल कंबोज 20 लाख
8 नमन धीर 20 लाख
मुंबई इंडियंस ipl 2024 टीम :
  1. ओपनिंग बल्लेबाज: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर)
  2. मिडेले ऑर्डर : सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेविड मलान, टिम डेविड, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर)
  3. ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोमियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, शिवम शर्मा, अंशुल कंबोज, नमन धीर
  4. तेज़ गेंदबाज़: जसप्रित बुमरा, जेसन बेहरेनडोर्फ, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश माधव, गेराल्ड कोएत्ज़ी, दुष्मंथा मदुशंका, नुवान तुषारा
  5. स्पिनर: पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, श्रेयस गोपाल

मुंबई इंडियंस ( MI ) की टीम में बदलाब

मुंबई इंडियंस ( MI ) के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ  चोट के चलते IPL 2024 से बाहर हो गए हैं। बता दे की मुम्बई ने जेसन बेहरेनडॉर्फ को आईपीएल नीलामी से पहले रिटेन किया था । आईपीएल द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, जेसन बेहरेनडॉर्फ चोटिल हैं, जिसके कारण वह आईपीएल के आगामी सीजन में भाग नहीं लेंगे। मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के ल्यूक वुड को अपनी टीम में शामिल किया है। ल्यूक वुड का यह पहला IPL सीजन होगा। वह 50 लाख रुपये में MI से जुड़ेंगे।

IPL 2024 CSK Full Squad : चेन्नई सुपर किंग्स (Csk) ने आईपीएल नीलामी  में 6 खिलाड़ी को किया टीमें में शामिल । डेरिल मिशेल को 14 करोड़ में खरीदा 

Leave a comment