WPL 2024 : MI Vs DC आज से WPL 2024 का आगाज, शाम 7:30 बजे से शुरू

WPL 2024 MI Vs DC : आज WPL 2024 के शुरुआती मुकाबले में Mumbai Indians (MI) और Delhi Capitals (DC) के बीच मुकाबला होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह दूसरा सत्र है जो शुक्रवार से बेंगलुरु में शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला Mumbai Indians (MI) और पिछली बार की उपविजेता Dehli Capitals (DC)  के बीच होगा। पिछले साल WPL 2024 का पहला टूर्नामेंट मुंबई में खेला गया था, पर इस बार इसका आयोजन बेंगलुरु और नई दिल्ली में किया जा रहा है।

Mumbai Indians (MI) की कप्तानी हरमनप्रीत कौर और Dehli Capitals (DC)  की कप्तान मेग लैनिंग करेंगी। लैनिंग ने पिछले साल के शुरुआती सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं, मुंबई की गेंदबाज हेली मैथ्यूज ने सबसे अधिक 16 विकेट लिए थे।

READ this : IPL 2024 Schedule : आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी । 22 मैच से आगाज । CSK Vs RCB का पहला मैच

इस टूर्नामेंट में भारत सहित दुनिया भर की कई उभरती ओर अनुभवी खिलाड़ी खेलेंगी। पहले सत्र में भारतीय खिलाड़ी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं, ऐसे में अब उनका लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करने का है।

WPL 2024 में अन्य भारतीय खिलाड़ियों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)  की श्रेयंका पाटिल, दिल्ली कैपिटल्स की टिटास साधु और ऑफ स्पिनर मिन्नू मणि भी शामिल हैं। श्रेयंका ने पिछले 10 महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिला है। टिटासने एशियाई खेलों में भारत की तरफ से पदार्पण करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। मिन्नू भी अपनी क्षमताएं साबित करना चाहेंगी।

MI Vs DC दोनों ही टीमों की सूची इस प्रकार है:

मुंबई इंडियंस MI : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन।

दिल्ली कैपिटल्स DC : मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मारिज़ैन कैप, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल, तानिया भाटिया, पूनम यादव, टिटास साधु ।

Leave a comment