IPL 2024 : Tom Moody ने क्या कहा T20 world cup 2024 की टीम के चयन को लेकर जानिए

IPL 2024 :  क्रिकेट जगत के महशूर और अनुभवी  कोच Tom Moody ने गुरुवार को T20 world cup 2024 की टीम के चयन को लेकर बात कही कि इस बार के आगामी IPL 2024  सीजन और वर्तमान में चल रहे  ILT20 जैसी लीगों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यह सीधे T20 world cup 2024  के चयन प्रक्रिया पर प्रभाव डालेगा। साथ ही बता दे की ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) T20 world cup 2024 टूर्नामेंट का आयोजन जून में वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाला है।

Tom Moody ने खिलाड़ियों के चयन को लेकर क्या कहा

ILT20 के Desert Vipers टीम के साथ वर्चुअल बातचीत के दौरान, Tom Moody ने IPL 2024 जैसे मार्च से मई तक चलने वाले टूर्नामेंट के साथ अन्य T20 लीगों के प्रति महत्व को उजागर किया। उन्होंने बताया कि इन टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का नजरिया घरेलू टीमों द्वारा किया जाता है। मूडी ने कहा कि ये लीगें उत्कृष्ट क्रिकेट का प्रदर्शन कराती हैं, जो चयन प्रक्रिया में मदद करता है।

उन्होंने जोर दिया कि इन लीगों में संघर्षशील प्रदर्शन खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण है, खासकर महत्वपूर्ण टूर्नामेंट जैसे टी20 विश्व कप के लिए। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में इसी तरह की बातें कही हैं।

 

Read Also this : Mohammed Shami ने बताया MS Dhoni को सर्वश्रेष्ठ कप्तान । IPL 2024

Leave a comment